UP Chunav: राहुल गांधी रायबरेली में माहौल बनाने में जुटे, लेकिन 3 चुनावों में कांग्रेस का रिपोर्ट कार्ड देख लें तो पीट लेंगे माथा
Congress in Rae Bareli Assembly Elections: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सबसे बड़ा चेहरा और एलओपी राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे हैं. मंगलवार शाम को पहुंचे राहुल यहां बुधवार को भी रहेंगे. माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले एक रणनीति के तहत राहुल गांधी को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने बुलाया है. माना जा रहा है कि कांग्रेस की रणनीति में है कि रायबरेली में अगर राहुल गांधी की सक्रियता दिखेगी तब वह गठबंधन में सीट शेयरिंग के दौरान इस जिले की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर दावेदारी कर सकेंगे. लेकिन पिछले तीन विधानसभा चुनावों में रायबरेली की जनता का मूड कांग्रेस के प्रति क्या रहा है आइए उसे आंकड़ो के जरिए समझने की कोशिश करते हैं.