UP Chunav: 'चाहो तो मेरा मंत्री पद ले लो', यूपी चुनाव के बीच बीजेपी और CM योगी को क्यों आंख दिखाने लगे संजय निषाद
Sanjay Nishad attack on BJP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले निषाद पार्टी ने अपने 11वें स्थापना दिवस पर लखनऊ में बड़ी रैली कर बीजेपी पर दबाव बढ़ाया. पार्टी अध्यक्ष और मंत्री संजय निषाद ने आरक्षण की मांग को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सत्ता या मंत्री पद उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं है, समाज का हक सबसे ऊपर है. उन्होंने केवट, मल्लाह, बिंद और मझवार को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग दोहराई. संजय निषाद ने 2022 के चुनाव में नदी किनारे की 43 सीटों पर बीजेपी को हुए नुकसान का जिक्र करते हुए चेतावनी दी कि मांग की अनदेखी चुनाव में भारी पड़ सकती है. उन्होंने सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी का मुद्दा भी उठाया.