UP Aaj Ka Mausam : यूपी वालों संभल जाएं! अगले 7 दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Aaj Ka Mausam 12 Sep : उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है. कई जिलों में कल तेज बारिश हुई. इससे आज मौसम में ठंडक महसूस की जा रही. वहीं मौसम विभाग ने आज भी अलग-अलग हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है. हालांकि, किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है.