UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, आधी रात 17 IAS अफसरों का ट्रांसफर, मंडलायुक्त और विभाग बदले, देखें पूरी लिस्ट
IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है. योगी सरकार ने शासन, मंडल और विकास प्राधिकरण स्तर पर 17 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इस फेरबदल में अलीगढ़ और मुरादाबाद के मंडलायुक्त बदलने के साथ ही आयुष, ग्राम्य विकास, नगर विकास, जल निगम और सूचना आयोग जैसे अहम विभागों के उच्चाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं. गौरतलब है कि इससे पहले शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन लेते हुए 9 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया था, जिसमें मेरठ एसएसपी को हटाया गया था.