UP में चुनाव से पहले 'बुलेटप्रूफ' हुए बड़े नेता, अखिलेश, मायावती और 11 मंत्रियों को मिली 10-10 लाख वाली खास जैकेट
UP VIP Leaders Security: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सभी दल जोर-शोर से लगे हुए. सभी दलों के नेताओं के द्वारा तमाम राजनीतिक रैलियां और जन-संपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं. इस दौरान सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो और प्रदेश में किसी प्रकार की अनहोनी न हो जाए, कई वीआईपी नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. प्रदेश के 52 प्रमुख नेताओं और VIP लोगों को विशेष बुलेटप्रूफ जैकेट मुहैया कराई गई है. इस खास सुरक्षा कवच को पाने वालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और अपर्णा यादव समेत राज्य सरकार के 11 मंत्री भी शामिल हैं.