UP: तीन किलोमीटर सड़क दलदल युक्त होने से छात्र-छात्राओं का फूटा गुस्सा, हाईवे पर लगाया जाम, जमकर की नारेबाजी
कोतवाली क्षेत्र के रैपुराकलां गांव की कीचड़युक्त सड़क और जलभराव से परेशान स्कूली छात्र-छात्राओं का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। छात्र-छात्राओं ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया।