SSP दफ्तर में दलित किसान नेता की पीटकर फोड़ी आंख, थप्पड़बाज IPS पर आरोप, DIG को जांच
मेरठ में दलित किसान नेता की एसएसपी दफ्तर में पीटकर आंख फोड़ दी गई। थाने में भी पिटाई की गई। मामला शुक्रवार को गरमाया तो एडीजी ने डीआईजी को पूरे मामले की जांच सौंप दी है। वहीं, अमिताभ ठाकुर ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।