SSC JHT परीक्षा करनी पड़ी रद्द, एग्जाम सेंटर पर हुआ हंगामा, नया शेड्यूल जारी
SSC JHT 2026 : नोएडा के आदर्श परीक्षा केंद्र पर SSC JHT परीक्षा को लेकर हंगामा हुआ. तकनीकी कारणों के चलते मंगलवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक होने वाला प्रीलिम्स पेपर शुरू नहीं हो सका. केंद्र पर मौजूद ज्यादातर उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे पाए. अब प्रभावित उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी.