Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

Sonbhadra News: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी

By
July 12, 2026 2 Min Read
0

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र स्थित मारकुंडी घाटी से एक दर्दनाक और रहस्यमय मामला सामने आया है. यहां करीब 100 फीट गहरी खाई में नवविवाहित दंपति के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों 4 दिन पहले घर से दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को खाई से बाहर निकलवाया.

जानकारी के मुताबिक, मारकुंडी घाटी से गुजर रहे कुछ लोगों को खाई की तरफ से तेज दुर्गंध महसूस हुई. जब उन्होंने नीचे झांककर देखा तो एक युवक और एक युवती के शव पड़े दिखाई दिए. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस और राहत टीम ने काफी मशक्कत के बाद करीब 100 फीट गहरी खाई से दोनों शवों को बाहर निकाला.

ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान

6 मई को हुई थी शादी, दर्शन के लिए निकले थे दोनों

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान चोपन थाना क्षेत्र के सलखन निवासी चंदा उर्फ इंद्रावती और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी निवासी राहुल के रूप में हुई है. दोनों की शादी इसी साल 6 मई को हुई थी. परिवार के लोगों ने बताया कि चार दिन पहले दोनों दर्शन करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. घटनास्थल से उनकी बाइक भी बरामद हुई है.

मौत की वजह अभी साफ नहीं, हर पहलू पर जांच

कई दिन तक खाई में पड़े रहने की वजह से दोनों शव सड़-गल चुके थे. फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि मामला सड़क हादसे का है, आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई और कारण है.

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. साथ ही घटनास्थल और आसपास के सभी पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

’इतनी गुलामी मत कीजिए’, ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज

नवदंपति की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया. शादी के महज दो महीने बाद हुई इस दर्दनाक घटना से गांव के लोग भी सदमे में हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित मारकुंडी घाटी में हुई इस घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा

Next

कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को…'

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme