Shahjahanpur News : 'सरकार भी नहीं खरीदेगी ये अनाज', शाहजहांपुर में किसानों पर बरसी ऐसी आफत
Shahjahanpur ki local news : शाहजहांपुर में भारी बारिश किसानों पर तबाही बनकर टूटी है. धान और गन्ने की फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो गई हैं. सड़कें बह चुकी हैं, गांवों का संपर्क कट गया है. बीमारों को अस्पतला पहुंचाने लिए सिर्फ ट्रैक्टर ही एकमात्र सहारा है. ग्रामीणों का कहना है कि 1978 के बाद ऐसा मंजर पहली बार देखा है, प्रशासन से अब तक कोई मदद नहीं मिली है. चंदपई गांव के किसान सरवन सिंह ने लोकल 18 को बताया कि जो धान फूल चुके थे, वे पूरी तरह गिरकर बर्बाद हो गए हैं, और जो फूल रहे थे, उनमें से लगभग 50% खराब और दागी हो जाएंगे. सरकार भी ऐसी फसल खरीदने में आनाकानी करेगी. सड़कों की हालत पहले से ही खराब थी, जो अब और ज्यादा बिगड़ गई है.