Saharanpur Masjid: सहारनपुर ढाहाई गई मस्जिद के नीचे मिला कुआं 250 साल पुराना, ASI की टीम ने बताया अभी…
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में गिराई मस्जिद के नीचे कुआं मिला था. सोमवार को लखनऊ से राज्य पुरातत्व विभाग के सहायक अधिकारी मनोज कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर इस कुएं की निरीक्षण किया. शुरुआती जांच में यह संरचना उत्तर-मध्यकालीन और करीब 200 से 250 साल पुरानी बताई जा रही है. लखौरी ईंटों और चूना-सुर्खी से बनी इस संरचना के अंदर मलबा भरा हुआ है. अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बिना ठोस सबूतों के इसे किसी विशेष शासक से जोड़ना जल्दबाजी होगी.