Saharanpur: सांसद इमरान के दामाद शायान ने कांग्रेस छोड़कर थामा सपा का दामन, दिवंगत काजी रशीद मसूद के हैं पौत्र
लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शायान मसूद को सपा में शामिल कराया। सपा विधायक उमर अली और पूर्व विधायक माविया अली भी उनके साथ रहे। जिले की राजनीति के लिहाज से इसे कांग्रेस और इमरान मसूद के लिए झटका माना जा रहा है।