Rampur News : 1-1 लाख का एक कबूतर, दाने पर ही उड़ा देते हैं महीने का 20-20 हजार, रामपुर में कबूतरों का ऐसा शौक
Rampuri Pigeon : रामपुर में कबूतरों के लिए आज भी कई घरों में अलग से कमरे मिल जाएंगे. कुछ परिवारों में तो पीढ़ियों से कबूतर पालने का शौक चला आ रहा है. रामपुर के इन कबूतरों की मांग पाकिस्तान से लेकर सऊदी अरब तक बताई जाती है. लोकल 18 से नूर मोहम्मद बताते हैं कि रामपुर के कबूतर नायाब हैं. नूर मोहम्मद करीब 50 साल से कबूतर पाल रहे हैं. इस समय उनके पास करीब 400 कबूतर हैं. अच्छे कबूतरों की पहचान सिर्फ रंग से नहीं होती, बल्कि गहरी काली आंखें और उड़ने की क्षमता इन्हें दुर्लभ बनाती है. नूर मोहम्मद बताते हैं कि उड़ान के लिए कबूतरों को किशमिश, बादाम, चिलगोजे और काजू तक खिलाए जाते हैं.