Public Opinion: 80% फायदा या 50% अधूरे काम…करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद कितना बदला सहारनपुर? जनता ने बताई स्मार्ट सिटी की सच्चाई
Saharanpur News: सहारनपुर को स्मार्ट सिटी में शामिल हुए करीब 7-8 साल हो चुके हैं. इस दौरान शहर में सड़क, फुटपाथ, पार्किंग, सीवर, पुल और ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़े कई काम हुए, लेकिन इन बदलावों को लेकर शहर के लोगों की राय एक जैसी नहीं है. कुछ लोगों को पहले के मुकाबले काफी सुधार नजर आता है, वहीं कुछ का कहना है कि कई काम अब भी अधूरे हैं और जलभराव, जाम, पार्किंग जैसी समस्याएं बनी हुई हैं. ऐसे में सवाल है कि स्मार्ट सिटी बनने के बाद सहारनपुर की तस्वीर वास्तव में कितनी बदली. आइए जनता से जानते हैं.