Public Opinion: नकली पनीर-मावे ने बढ़ाई गाजियाबाद के दुकानदारों की चिंता, बोले- 100 ग्राम लेने वाला भी पहले पूछता है असली है न?
Fake Paneer Mawa News: रक्षाबंधन से पहले पनीर और मावे की खरीदारी बढ़ने लगी है, लेकिन नकली सामान की खबरों ने इस बार बाजार का माहौल थोड़ा बदल दिया है. गाजियाबाद के पुराने चौपला बाजार में सालों से कारोबार कर रहे दुकानदारों के पास अब ग्राहक सामान लेने से पहले उसकी शुद्धता को लेकर सवाल कर रहे हैं. व्यापारियों का कहना है कि इसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ा है. वहीं खाद्य विभाग की जांच में कुछ नमूने फेल होने की बात भी सामने आई है. ऐसे में त्योहार की मिठास के बीच पनीर और मावे को लेकर बाजार में भरोसे की चुनौती खड़ी हो गई है.