Prayagraj Flood Update : तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, बड़े हनुमानजी कभी भी कर सकते हैं अमृत स्नान
प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार 19 अगस्त को सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर करीब 79.30 मीटर और यमुना का जलस्तर 73.35 मीटर पर है। दोनों नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।