PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री <a title=”योगी आदित्यनाथ” href=”https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath” data-type=”interlinkingkeywords”>योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है. प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान में प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के शीर्ष 100 जनपदों की सूची में अपने 17 जनपदों को शामिल कराया है.
<p style=”text-align: justify;”>यह उपलब्धि न केवल प्रदेश में सौर ऊर्जा के तेजी से बढ़ते विस्तार को दर्शाती है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में उत्तर प्रदेश की मजबूत प्रगति का भी प्रमाण है. यूपी नेडा डायरेक्टर रविन्दर सिंह ने बताया कि इस सूची में राजधानी लखनऊ में 1,24,167 रूफटॉप सोलर संयंत्रों के स्थापना के साथ-साथ देश का नंबर-1 जनपद बनने का गौरव बरकरार रखा है.
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ में बड़ी संख्या में घरों, द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाए जाने से यह उपलब्धि संभव हुई है. वहीं, वाराणसी ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश में 10वां स्थान प्राप्त किया है. प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में सौर ऊर्जा को लेकर चल रहे अभियान का सकारात्मक असर स्पष्ट रूप से दिख रहा है. इसके अलावा कानपुर नगर 14वें स्थान पर पहुंचकर प्रदेश के औद्योगिक शहरों में हरित ऊर्जा अपनाने की दिशा में नई मिसाल पेश कर रहा है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”‘इस मुद्दे पर हम…’, E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-minister-suresh-rahi-barabanki-visit-and-says-on-e20-ann-3168798″ target=”_self”>’इस मुद्दे पर हम…’, E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
<h3 style=”text-align: justify;”>घट रहा बिजली बिल, पर्यावरण को फायदा
<p style=”text-align: justify;”>प्रदेश के 17 जनपदों का देश के शीर्ष 100 जिलों में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश में रूफटॉप सोलर को लेकर जागरूकता, सरकारी प्रोत्साहन और योजनाओं का प्रभाव तेजी से बढ़ा है. रूफटॉप सोलर संयंत्रों के विस्तार से लोगों को बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत हो रही है, साथ ही अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने का अवसर भी मिल रहा है. इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है.
<h3 style=”text-align: justify;”>सरकार के इन प्रयासों से मिली रफ्तार
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश लगातार देश में रूफटॉप सोलर स्थापना की रफ्तार बढ़ा रहा है. प्रदेश सरकार द्वारा जनजागरूकता अभियान, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना, समयबद्ध स्वीकृति, डिस्कॉम और संबंधित एजेंसियों के बेहतर समन्वय तथा सब्सिडी वितरण की प्रभावी व्यवस्था ने इस अभियान को नई गति दी है. जिस गति से उत्तर प्रदेश में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित हो रहे हैं, उससे आने वाले समय में प्रदेश देश के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा. देश के शीर्ष 100 जनपदों में 17 जिलों की मौजूदगी और लखनऊ का लगातार नंबर-1 स्थान, इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उत्तर प्रदेश हरित ऊर्जा क्रांति का नेतृत्व कर रहा है.
<h3 style=”text-align: justify;”>राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के प्रमुख जनपद
राष्ट्रीय रैंक
जनपद (District)
संयंत्र स्थापना (Plants Installed)
1
लखनऊ
1,24,167
10
वाराणसी
48,829
14
कानपुर नगर
43,289
24
बरेली
28,315
29
आगरा
26,375
37
प्रयागराज
23,773
51
झांसी
18,354
56
रायबरेली
17,532
70
गोरखपुर
14,498
73
सहारनपुर
13,821
75
मुजफ्फरनगर
13,464
78
मेरठ
13,137
79
बाराबंकी
13,126
81
अलीगढ़
12,925
86
शाहजहांपुर
12,158
88
सीतापुर
12,008
90
उन्नाव
11,779
<span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, DM-SP ने दी अहम जानकारी” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/dispute-over-removal-of-ambedkar-statue-in-deoria-dm-and-sp-provide-details-3168412″ target=”_self”>देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, DM-SP ने दी अहम जानकारी