'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे…', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

गौ-रक्षा को लेकर प्रदेशभर में यात्रा कर रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गोंडा पहुंचे, जहां उन्होंने राम मंदिर से लेकर बाबा बागेश्वर के बयान को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला किया. शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि राम मंदिर चोरी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चंपत राय को बचा रहे हैं. अब तो बाबा बागेश्वर ने भी कह दिया कि अगर उन्होंने पर्ची निकाली तो उन्हें भी कठिनाई होगी.

शंकराचार्य ने कहा दान चोरी मामले पर कहा कि चंपत राय ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है, यह केवल एक माहौल बनाया जा रहा है जनता में झूठ फैलाया गया है. चंपत राय आज भी वहां बैठा हुआ है और काम कर रहा है. उसने इस्तीफा दिया है नहीं है केवल ऊपर से ही कहा जा रहा है कि इस्तीफा हो गया और स्वीकार भी हो गया.

चंपत राय को बचाने का आरोप लगाया

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सवाल उठाए कि जब रिपोर्ट सार्वजनिक हो जा रही है तो चंपत राय का इस्तीफा क्यों नहीं सार्वजनिक किया गया? आखिरकार इसके पीछे क्या रहस्य है उनको बचाया इसलिए जा रहा है. वह उनका खास आदमी होता है उनके लिए जो चाहे वो करता है. जिन्होंने उनको बैठाया था उनके लिए चंपत राय बहुत उपयोगी हैं. इसलिए उनको बचा रहे हैं ताकि वह उनका लाभ लेते रहें. चंपत राय को प्रधानमंत्री जी बचा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने ही उनको नियुक्त किया था.

बाबा बागेश्वर के बयान पर कही ये बात

बाबा बागेश्वर के राम मंदिर चंदा चोरी पर पर्ची न निकलने के सवाल पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि बाबा बागेश्वर का वक्तव्य बहुत ईमानदार था, बहुत सधा हुआ नपा तुला था. उन्होंने एक वाक्य में सब कुछ कह दिया. उन्होंने कहा कि अगर मैं पर्ची निकलूंगा तो मेरा भी रह पाना कठिन हो जाएगा.

जो व्यक्ति मंच पर प्रधानमंत्री का छोटा भाई निरूपित होता है उसके मन में भी डर है वह भी डरता है तो आम जनता दूर बात है. भाई का जो शासन है यह बहुत खराब है.

सीएम योगी को कहा कालनेमि

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शंकराचार्य पर भगवा चोला पहनकर राजनीति करने की बात कही थी, जिस पर शंकराचार्य ने कहा कि ये बयान मेरे लिए नहीं, उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए दिया है. प्रदेश में गौ हत्या वही करवा रहे हैं जो स्लॉटर हाउस से चंदा लेते हैं. कोई भी संन्यासी गेरुआधारी ये नहीं कर सकता है. कालनेमि वहीं होता है जो अंदर से कुछ और बाहर से कुछ और होता है.