PHOTO: बरेली से अंतरिक्ष तक फोटोग्राफी तक, पीएम मोदी भी रक्षित के कारनामे के कायल, मिलकर दी बधाई
बरेली के रामपुर गार्डन के रहने वाले रक्षित की पूरे देश में चर्चा हो रही है. उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि पीएम मोदी ने भी उनको मिलने के लिए बुलाया. दरअसल, स्पेस-टेक की क्षेत्र में उनकी स्टार्टअप GalaxEye की खूब चर्चा हो रही है. एक फोटोस्टेट की दुकान चलाने वाले के बेटे ने दुनिया की पहली ऑप्टोसार उपग्रह को सफलता पूर्वक लॉन्च किया है. इस मुकाम तक का सफर उनके परिवार के परिश्रम और समर्पण को दर्शाता है. उत्तराखंड से आकर बरेली में बसने और बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर इंजीनियर बनाने का पिता मुकुल भट्ट जी का प्रयास सराहनीय है.