Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी

By
July 11, 2026 3 Min Read
0

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार (11 जुलाई) को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक युवक और एक युवती बुलेट बाइक से रामगंगा नदी के पुल पर पहुंचे. दोनों कुछ देर तक पुल पर खड़े होकर आपस में बात करते रहे. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और पुल से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश शुरू कर दी. हालांकि कई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका.

राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन

पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान कटघर थाना क्षेत्र के सूरज नगर पीतल बस्ती निवासी 20 वर्षीय तुषार गोस्वामी के रूप में हुई है. वह कपड़ों की दुकान पर काम करता था.

शुरुआती जांच में पता चला है कि उसका अपने ही मोहल्ले की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था. घटना के बाद से वह लड़की भी अपने घर से गायब बताई जा रही है. हालांकि पुलिस ने अभी युवती की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

ताऊ को भेजा आखिरी मैसेज

नदी में कूदने से पहले तुषार ने अपने ताऊ को मोबाइल पर एक संदेश भेजा था. उसने लिखा, मुझे मत ढूंढ़ना. मेरी बुलेट कटघर पुल पर खड़ी है. दूसरी चाबी लेकर उसे ले जाना. यह मैसेज मिलने के बाद परिजन घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुल के किनारे बुलेट बाइक खड़ी मिली, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.

तुषार की बहन खुशबू गोस्वामी ने बताया कि तुषार रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन बाद में दुकान मालिक का फोन आया कि वह काम पर नहीं पहुंचा. इसी बीच परिवार को उसका मैसेज मिला कि वह रामगंगा नदी में जान देने जा रहा है. परिवार का कहना है कि घटना से पहले तुषार के पास किसी लड़की का फोन आया था, जिसके बाद वह काफी परेशान दिखाई दे रहा था.

तेज बहाव से रेस्क्यू में आ रही दिक्कत

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना मिली थी कि एक युवक और एक युवती बाइक से आए और नदी में छलांग लगा दी.

पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पहचान की. फिलहाल मोटर बोट, स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम की मदद से दोनों की तलाश लगातार जारी है. नदी में तेज बहाव और अधिक गहराई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं.

आगरा: ‘इतने सालों तक ये सब…’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला

पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों की तलाश करना पहली प्राथमिकता है. उनके मिलने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और घटना के पीछे की वजह साफ हो सकेगी. शुरुआती तौर पर मामला प्रेम प्रसंग और पारिवारिक बंदिशों से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार

Next

CM योगी ने की बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme