Meerut News: इंस्टाग्राम की 'रील' से मौत की 'डील' तक: बेटे के लिए 5 बेटियों के बाप ने रची दूसरी पत्नी की मौत की स्क्रिप्ट
Sardhana Sheeba Murder Case: मेरठ के सरधना में हुए सनसनीखेज शीबा हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पांच बेटियों के पिता सादिक ने बेटे की चाहत में इंस्टाग्राम रील के जरिए शीबा को अपने प्रेमजाल में फंसाया. दोनों का एक 18 माह का बेटा हुआ, जिसे सादिक की पहली पत्नी आसिया अपने पास रखना चाहती थी. शीबा के इनकार करने पर पूरे परिवार ने मिलकर साजिश रची. 19 अगस्त को कार में घुमाने के बहाने ले जाकर ईंट-पत्थरों से शीबा की बेरहमी से हत्या कर दी. शव गन्ने के खेत में फेंक दिया. पुलिस ने सादिक, उसकी पहली पत्नी, मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है.