Meerut: सरकारी स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाना पड़ा भारी, अधिवक्ता समेत दो युवकों पर FIR; थाने बुलाकर पूछताछ
मेरठ के सरधना निवासी युवा अधिवक्ता संयम पांचाल ने अपने साथी के साथ मिलकर कालंद गांव के सरकारी स्कूल का वीडियो बना लिया। यहां पेयजल, शौचालय और कक्षाओं की हालत दिखाई। इसके बाद शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।