Meerut: यूट्यूब पर देखा वीडियो, 'सीक्रेट हाउस' की खोज में निकल पड़े दो मासूम, घर से लेकर थाने तक हड़कंप
Meerut News: मेरठ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अपनी तत्परता की तारीफ हो रही है. पुलिस ने घर से भागे तीन नाबालिग बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया. पहला मामला हस्तिनापुर का है, जहां यूट्यूब पर ‘सीक्रेट हाउस’ का वीडियो देखकर 11 और 7 साल के दो बच्चे घर से निकल गए थे. पुलिस की ‘मिशन शक्ति’ टीम ने मात्र 2 घंटे में उन्हें ईंट-भट्टे के पास से खोज निकाला.