Major Manoj Talwar: डॉक्टर की नौकरी छोड़ी, -60 डिग्री में दुश्मनों के छुड़ाए छक्के… कहानी कारगिल के हीरो मेजर मनोज तलवार की
Vir Chakra Awardee Major Manoj Talwar Story: कारगिल युद्ध के दौरान अदम्य साहस और शौर्य की मिसाल कायम करने वाले ‘वीर चक्र’ विजेता मेजर मनोज तलवार की कहानी हर भारतीय के रोंगटे खड़े कर देगी. मुजफ्फरनगर में जन्मे और सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले मेजर मनोज ने डॉक्टर बनने के बजाय देशसेवा को प्राथमिकता दी. कारगिल में टुरटुक सेक्टर में उनके नाम पर ‘ऑपरेशन तलवार’ चलाया गया था. उन्होंने 13-14 जून 1999 की सर्द रात में माइनस टेंपरेचर में पॉइंट 5765 चोटी पर तिरंगा फहराया और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया.