Maize Farming : क्या मक्के के पीछे पड़ गया है साही? सुबह तक फसल हो जाएगी तबाह, तुरंत करें ये काम
Maize Crop Care : मक्के किसानों की जंगली जानवर ‘साही (पार्क्युपाइन) ने रातों की नींद उड़ा दी है. साही रात के अंधेरे में मक्के के खेतों पर हमला करता है और पौधों को जड़ के पास से काटकर तबाह कर देते है. शाहजहांपुर के कृषि एक्सपर्ट डॉ. हादी हुसैन खान लोकल 18 से बताते हैं कि साही एक ऐसा निशाचर जीव है जो सिर्फ रात के समय फसलों, बागवानी और किचन गार्डन को नुकसान पहुंचाता है. इसे पकड़ना बेहद मुश्किल है, इसलिए बचाव ही एकमात्र उपाय है. बागवानी में नए पौधों के तनों पर 3-4 फीट की ऊंचाई तक प्लास्टिक की बोरियों को पतले तार या सुतली से बांधकर सुरक्षित किया जा सकता है. खेतों के लिए जालीदार लोहे की फेंसिंग और साड़ियों का घेरा बनाकर भी फसल को बचाया जा सकता है. इससे साही को मानव उपस्थिति का अहसास होता है और वह खेतों से दूर रहती है.