Mahoba Weather: दो की मौत, टूटा पुल, सड़कों पर पानी… महोबा में 17 घंटे से हो रही बारिश की कहानी
Mahoba Weather News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पिछले 17 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जलभराव की समस्या शुरू हो गई है. जिले की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं. लोग घरों में रहने के विवश हैं. वहीं दीवार गिरने से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई.