Lucknow: प्रबंध नगर योजना को हरी झंडी, दो लाख लोगों को मिलेगा आशियाना, 18 साल बाद धरातल पर आएगी योजना
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की बोर्ड बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली। इसमें 18 साल से लंबित आईआईएम रोड स्थित प्रबंध नगर योजना को मंजूरी मिलने का प्रस्ताव खास रहा।