Love Story: 5 साल पहले पति की मौत, फिर 6 बच्चों के बाप पर आया दिल; 3 बच्चों की मां ने गुपचुप रचाई शादी
Ajab-Gajab Love: मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली और दिलचस्प प्रेम कहानी सामने आई है. यहां 3 बच्चों की विधवा मां को 6 बच्चों के पिता से प्यार हो गया. पति की मौत के बाद महिला पिछले तीन सालों से गुपचुप तरीके से इस रिश्ते में थी. हाल ही में दोनों ने छुपकर निकाह कर लिया. जब परिजनों को इसकी भनक लगी तो गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत ने भी दोनों के प्यार को रजामंदी दे दी. अब महिला अपने 3 बच्चों के साथ नए पति के घर चली गई है.