KGMU हॉस्टल में नॉनवेज पर रोक, लखनऊ से उठा नया विवाद, सपा-कांग्रेस ने सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नॉनवेज भोजन बंद करने के फैसले से नया विवाद खड़ा हो गया है. यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने अब हॉस्टल में शाकाहारी भोजन ही परोसा जाने का निर्देश दिया है. जिसके बाद कुछ छात्रों ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे समानता के अधिकार के विपरीत बताया है.

इस मामले पर अब राजनीति में शुरू हो गयी है. सपा और कांग्रेस ने इसे मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने और भेद पैदा करने वाला बताया है. जबकि प्रबंधन का दावा है कि छात्रों की सेहत के हिसाब से बेहतर खाना दिया जा रहा है.

वीसी के निर्देश पर बदला मेन्यू

जानकारी के मुताबिक KGMU के वीसी के निर्देश पर छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अब शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा. जबकि कई छात्रों ने इस पर ऐतराज जताया है. केजीएमयू परिसर के सी. वी. छात्रावास में जब एबीपी न्यूज की टीम पहुंची, तब यहां पर शाकाहारी भोजन करते छात्र मिले. स्टाफ कुछ भी बोलने से बचता रहा, लेकिन जानकारी मिली कि सप्ताह में एक दिन अंडा करी डिमांड पर बन जाती थी. लेकिन अब पूरी तरह से शाकाहारी भोजन मिलेगा और जिसे खाना है बाहर जाकर खाए.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर वॉर तेज, अयोध्या से मथुरा और सीतापुर तक… कहीं लगाए तो कहीं जलाए बैनर

छात्रों की सेहत का ध्यान का दावा

सी. वी. छात्रावास के प्रभारी एस. एन. सिंह ने बताया कि अब पूरी तरह से नया मेन्यू तैयार कर रहे हैं, जिसमें प्रोटीन और डाइट का ध्यान रखा जा रहा है. छात्रों को पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.जबकि कुछ ने इसे बेहतर बताया तो कुछ छात्रों ने कहा कि ये समानता का व्यवहार नहीं है जिसकी इच्छा हो उसके लिए नॉनवेज की व्यवस्था भी होनी चाहिए.

सपा-कांग्रेस ने उठाए सवाल

मामले के सामने आने के बाद राजनीति भी इस पर गर्म हो गयी है. विपक्षी दल इस पर निशाना साध रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने कहा कि KGMU की समस्याओं पर बात नहीं करते खाने पीने की चीजों पर कुठाराघात करते हैं. उधर सपा प्रवक्ता मनोज काका ने इसे बीजेपी का दोहरा चरित्र बताया. उन्होंने कहा कि जब विकास की बात पर फेल हो जाते हैं तब इस तरह की बात करते हैं. बंगाल में प्रदर्शन कर रहे थे, हेमंत विश्वशर्मा क्या बोल रहे थे ? अब ये भेद पैदा करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत