Kanpur Scam: मेगा लेदर क्लस्टर घोटाला, 250 निवेशकों से 32 करोड़ की ठगी, टेनरी संचालकों समेत सात पर रिपोर्ट
कानपुर में रमईपुर मेगा लेदर क्लस्टर परियोजना के लिए जमीन खरीदने के नाम पर 2012 से 2016 के बीच 250 निवेशकों से 32 करोड़ रुपये ठग लिए गए। अपशिष्ट निस्तारण का प्रावधान न करने पर वर्ष 2016 में शासन ने परियोजना को बंद कर दिया।