Kanpur Rakhi Market: रेशम के धागे से सोने-चांदी तक पहुंचा राखी का रिश्ता, महंगे दामों में भी ज्वेलर्स की दुकानों पर लौटी रौनक
Kanpur Rakhi Market: रक्षाबंधन पर सोने-चांदी के रिकॉर्ड भाव के बावजूद कानपुर के बाजारों में राखियों की खरीदारी बढ़ गई है. चांदी की राखियां करीब 800 रुपये से शुरू हो रही हैं, जबकि हल्की सोने की राखियों की कीमत करीब 12 हजार रुपये से शुरू है. सावन में रुद्राक्ष वाली चांदी की राखियां भी ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं.