Kanpur: यूपी टी-20 के लिए यूपीसीए ने जमा किए 30 लाख, ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे मुकाबले
यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में ग्रीनपार्क में होने वाले 12 मुकाबलों के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने आयोजन के लिए खेल विभाग को 30 लाख रुपये जमा करा दिए हैं।