Kanpur: बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंडल मंत्री से झपट्टा मार मोबाइल लूटा, वारदात सीसीटीवी में कैद
चमनगंज में ज्वालादेवी मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने भाजपा युवा मोर्चा के रायपुरवा मंडल मंत्री कुनाल मिश्रा से झपट्टा मारकर करीब 42 हजार रुपये कीमत का मोबाइल लूट लिया। वारदात पास में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई।