Kanpur: प्रधानाध्यापिका निलंबित, तीन शिक्षिकाओं की वेतनवृद्धि रोकी, डीएम के निरीक्षण में खुली थी पोल
कल्याणपुर ब्लॉक के लोधवाखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं की मनमानी सामने आने पर बीएसए ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजना गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन शिक्षिकाओं की अस्थायी वेतनवृद्धि रोक दी है।