Kanpur: पुरवामीर में उठा छह डंपर जहरीला क्रोमियम कचरा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिया संज्ञान
पुरवामीर क्षेत्र में लंबे समय से फैले क्रोमियम युक्त जहरीले कचरे का संज्ञान अब उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिया है। मंगलवार को बोर्ड की टीम ने किसान जयनारायण गुप्ता की जमीन पर पड़े क्रोमियम कचरे को हटाने का काम शुरू किया।