Kanpur: खाद्य विभाग की सैंपलिंग का विरोध, गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया
लखनऊ से आए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने एक्सप्रेस रोड बाजार की एक-एक दुकान पर सैंपलिंग की घोषणा कर दी। इससे गुस्साए व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।