Kanpur: आईटीआई का पेपर देकर लौटी छात्रा ने फंदा लगा दी जान, बेटी का शव देख बदहवास हुआ पिता
बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी आशीष कुमार मिश्रा प्राइवेट जॉब करते हैं। परिवार में इकलौती बेटी एंजल मिश्रा उर्फ कोमल (18) थी। बेटी के जन्म के कुछ समय बाद ही पत्नी की मौत हो चुकी है। आशीष के अनुसार बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।