Jaunpur News : खेतों के बीच खड़े हैं 3-3 बीघे के महल, जानिए जौनपुर के इस गांव पर कैसे मेहरबान हुआ समंदर?
Ground Report Jaunpur : जौनपुर का धनियामऊ गांव किसी को भी चौंका सकता है. करीब 2,000 की आबादी वाले इस गांव के हर दूसरे घर का कोई न कोई सदस्य समंदर से जुड़ा है. कभी रोजी-रोटी की मजबूरी में शुरू हुआ ये सफर सिर्फ जहाजों पर नौकरी तक सीमित न रहकर आज 20 से अधिक विशाल समुद्री जहाजों के मालिक बनने तक पहुंच चुका है. धनियामऊ के इस समुद्री सफर की नींव तब पड़ी थी जब मुंबई का औद्योगिक विस्तार हो रहा था. स्थानीय निवासी उत्तम मिश्रा ने लोकल 18 को बताया कि पूरे गांव में कोई भी परिवार ऐसा नहीं है जो आर्थिक तंगी से जूझ रहा हो. आयुष शुक्ला कहते हैं कि गांव के युवाओं के लिए 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद पहली पसंद मर्चेंट नेवी और खुद का बिजनेस ही होता है.