IIT में किसे मिलता है स्कॉलरशिप का पैसा, कहीं 90 हजार महीना तो कहीं 3 लाख सालाना
IIT Scholarship 2026: JEE Advanced, GATE या JAM में शानदार रैंक हासिल करना सिर्फ IIT में एडमिशन का रास्ता नहीं खोलता, बल्कि पढ़ाई का आर्थिक बोझ भी काफी कम कर सकता है. देश के कई IIT अपने यहां दाखिला लेने वाले टॉप रैंकर्स के लिए खास स्कॉलरशिप और फेलोशिप चला रहे हैं.IIT खडगपुर में GATE और JAM टॉपर्स को हर महीने 80 से 90 हजार रुपये तक मिल सकते हैं, जबकि IIT कानपुर के टॉप JEE Advanced रैंकर्स के लिए सालाना 3 लाख रुपये की स्कॉलरशिप है.