Health Tips : डेंगू में बकरी का दूध ठीक नहीं, खराब हो जाएगा लीवर, जानिए प्लेटलेट्स बढ़ाने की ट्रिक
How to increase platelets : डेंगू मरीजों का प्लेटलेट्स तेजी से गिरता है. कई बार ये खतरनाक लेवल तक गिर जाता है. थोड़ी सी चूक घातक हो सकती है. लोकल 18 से मिर्जापुर में मंडलीय अस्पताल की डाइटिशियन डॉ. ज्योति सिंह बताती हैं कि लोग अक्सर डेंगू होने पर मरीज का प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बकरी का दूध देते हैं, जो ठीक नहीं है. यह लीवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है. इसकी जगह लौंग का पानी, 15 एमएल सहजन के पत्ते का जूस और नारियल के पानी का सेवन करें. अगर आपके पास कोकोनट वाटर नहीं उपलब्ध है, तो उसकी जगह ओआरएस पी सकते हैं.