Health Alert: बरसात में क्यों बढ़ रही सांस की परेशानी? पेड़ों की कटाई और प्रदूषण को लेकर एक्सपर्ट ने किया अलर्ट
Monsson Health Tips: बरसात का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन इस दौरान बढ़ी नमी, धूल-मिट्टी और प्रदूषण सांस से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ा सकते हैं. गोरखपुर यूनिवर्सिटी के बॉटनी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर के मुताबिक, पेड़ों की लगातार कमी और पर्यावरण में हो रहे बदलाव का असर हवा की गुणवत्ता के साथ लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है. खासकर एलर्जी या सांस से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को इस मौसम में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. लगातार खांसी, सांस फूलना या सीने में जकड़न जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आखिर बारिश के मौसम में सांस की परेशानी क्यों बढ़ सकती है और इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है आइए जानते हैं.