Ground Report : 'मेहमानों को बुलाने में शर्म आती है', ये कैसी मुसीबत में घिरी चोटपुर कॉलोनी? गगनचुंबी इमारतों के बीच एक नोएडा ऐसा भी
Ground Report Noida : ऊंची-ऊंची इमारतों, चौड़ी सड़कों और आधुनिक सुविधाओं से इतर चोटपुर कॉलोनी की तस्वीर बिल्कुल अलग है. नोएडा में होकर भी ये इलाका किसी सुदूर गांव के हालात बयान करता है. लोगों का कहना है कि यहां बड़ी आबादी आज भी सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है. लोकल 18 से स्थानीय निवासी विवेक शुक्ला कहते हैं कि लगातार आवाज उठाने के बावजूद उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा. कामकाजी लोगों ने बताया कि रात में बिजली न होने से नींद पूरी नहीं हो पाती, जिसका असर अगले दिन उनकी नौकरी और काम पर पड़ता है. रिश्तेदार या मेहमान जब कॉलोनी में आते हैं तो उन्हें शर्म महसूस होती है.