Ground Report : मंत्री आती नहीं, अफसरों ने बदला रास्ता…मिर्जापुर में एक सड़क ऐसी भी, लोग बोले- किसी से उम्मीद नहीं
Ground Report Mirzapur : मिर्जापुर से सोनभद्र की दूरी 70 किलोमीटर है. यह रास्ता सोनभद्र से होते हुए छत्तीसगढ़ और झारखंड को भी जोड़ता है. रोज हजारों छोटे-बड़े वाहन इससे गुजरते हैं. मिर्जापुर की लगभग सारी सड़कें खराब हैं. इस राज्य मार्ग की हालत भी ठीक नहीं है. मिर्जापुर से सोनभद्र को जोड़ने वाला राज्यमार्ग 5 इतना खराब है कि इस पर हर दिन हादसे होते हैं. लोकल 18 से विकास सोनकर बताते हैं कि यह सड़क एक-दो दिन नहीं बल्कि सालों से खराब है. उम्मीद टूट चुकी है. लग नहीं रहा है कि इस सड़क पर दोबारा काम होगा.