Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, 4 की मौत
Greater Noida Road Accident: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में कुल 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मथुरा की तरफ जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी तरफ आ गया और कई गाड़ियों में टक्कर मार दी.