Good News: सिर्फ दो साल में 71% बढ़ी किसानों की कमाई, ग्रेनो में मुआवजे का नया रेट जारी, देखे लिस्ट
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के विकास में अपनी जमीन देने वाले अन्नदाताओं के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने एक ऐतिहासिक और धमाकेदार फैसला लिया है. प्राधिकरण ने जमीन की मुआवजा दरों में अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त बढ़ोतरी करते हुए इसे 4125 रुपये से बढ़ाकर सीधे 6415 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया है. इसके साथ ही, साल 2016 से बंद पड़े 6 फीसदी आबादी भूखंड देने के प्रावधान को भी दोबारा बहाल कर दिया गया है. मुआवजे में इस रिकॉर्ड उछाल से किसानों की आर्थिक स्थिति और कमाई में जबरदस्त उछाल आएगा, जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है.