Good News : डेढ़ साल बाद मिला न्याय, जो नोएडा में फ्लैट किए गए थे सील, अब फिर से जाएंगे खोले
Noida News: नोएडा के रियल एस्टेट सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई हैं. नोएडा के सेक्टर-100 व 110 में स्थित लोटस बुलेवर्ड व लोटस पनाश में घर खरीदारों ने अपनी एकजुटता से एक हारी हुई बाजी जीत ली है. लंबे समय से संघर्ष कर रहे बायर्स के लिए ये जीत किसी संजीवनी से कम नहीं है.