Gonda News : अचार, चटनी, जैम, जेली…करौंदे से चुटकियों में बनेगा, गोंडा में कराई जा रही ट्रेनिंग
How to make karonda pickles : घर बैठे काम करने वालों के लिए करौंदा अच्छा विकल्प बन सकता है. करोंदे से अचार, चटनी, जैम, जेली और कैंडी जैसे उत्पाद बनाए जा सकते हैं. गोंडा में इसकी ट्रेनिंग भी कराई जाती है. प्रशिक्षण में करौंदे की सफाई, कटाई, प्रसंस्करण और उससे अलग-अलग उत्पाद तैयार करने की विधि बताई जाती है. लोकल 18 से कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम की डॉ. ममता त्रिपाठी बताती हैं कि इच्छुक लोग पहले प्रशिक्षण लेकर उत्पाद बनाने की सही विधि सीख सकते हैं. इसके बाद अपनी क्षमता और बाजार की मांग के अनुसार कारोबार शुरू किया जा सकता है.