Gomti Express Engine Fail: पनकी में गोमती एक्सप्रेस का इंजन फेल, रास्ते में फंसी शताब्दी-राजधानी समेत दर्जन भर ट्रेनें
Gomati Express News: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित पनकी आउटर पर दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर दिल्ली से लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस का इंजन अचानक खराब हो गया. इंजन फेल होने से डाउन लाइन पूरी तरह से ठप हो गई है. ट्रैक बाधित होने के कारण गोमती एक्सप्रेस के पीछे आ रही शताब्दी एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनों समेत एक दर्जन से अधिक गाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर फंसी हुई हैं. पिछले एक घंटे से अधिक समय से यात्री परेशान हैं और रेलवे के कोई भी अधिकारी उन्हें सही जानकारी नहीं दे रहे हैं.