Ghevar Sweet: स्ट्रॉबेरी से लेकर आलमंड, केसर तक…फिरोजाबाद में मिलते हैं 10 फ्लेवर के घेवर, ₹700 से 25000 तक कीमत
Ghevar Sweet: रक्षाबंधन आते ही घेवर की मिठास बाजार में छाने लगती है. फिरोजाबाद के दाऊजी मिष्ठान भंडार अपने 10 अलग-अलग फ्लेवर के घेवर को लेकर चर्चा में है. यहां स्ट्रॉबेरी, केसर, आलमंड और सादे घेवर के साथ कई और स्वाद भी मिलते हैं. खास बात यह है कि दुकान पर 25 हजार रुपये का स्पेशल घेवर भी तैयार होता है, जिस पर सोने की बर्क लगाई जाती है. यह खास घेवर केवल ऑर्डर पर तैयार किया जाता है और इसकी डिमांड खास ग्राहकों के बीच रहती है.