Gen Z पर योगी सरकार का फोकस, गो संरक्षण से जोड़ने की तैयारी, गांव-गांव पहुंचेंगे 10 हजार ‘गो मित्र’
Lucknow Latest News : योगी सरकार अब गो संरक्षण को नई पीढ़ी और खासकर Gen Z से जोड़ने की तैयारी में है. गांव-गांव चलने वाले इस अभियान में युवाओं को गो सेवा, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गोवंश की भूमिका के बारे में बताया जाएगा. इसके लिए करीब 10 हजार ‘गो मित्र’ तैयार किए जाएंगे, जो गांवों में जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाएंगे.